Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा

पत्थर के सनम पोस्टर: दूल्हे के अवतार में छाए अरविंद अकेला ‘कल्लू’

आदित्य कुमार झा के द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की कहानी पारिवारिक बताई जा रही है।

Published

on

अरविंद अकेला कल्लू / इंस्टाग्राम तस्वीर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ की आगामी फिल्म पत्थर के सनम का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। इस पोस्टर में कल्लू दुल्हे के अवतार में नज़र आ रहे हैं। कल्लू के साथ अभिनेत्री यामिनी सिंह भी दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं।

आदित्य कुमार झा के द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की कहानी पारिवारिक बताई जा रही है। लेकिन पोस्टर में कल्लू और यामिनी के दूल्हा-दुल्हन के अवतार को देखने के बाद तो ऐसा ही लगता है कि कहीं-न-कहीं यह फिल्म शादी के इर्द-गिर्द ही घूमती नज़र आएगी। बहरहाल फिल्म के पोस्टर में ट्रेलर की तारीख भी बताई गई है। फिल्म पत्थर के सनम का ट्रेलर 18 मई को रिलीज़ किया जाएगा।

हम आपको बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक नीरज रणधीर ने किया है। अभिनेता अरविंद अकेला की बात की जाये, तो उनके पास फ़िलहाल इस फिल्म के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। पत्थर के सनम फिल्म का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब चल रही है। अब ट्रेलर का इंतज़ार है और उसके बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर ये फिल्म कितनी दमदार होगी।

भोजपुरी की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>