Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा

बीजेपी में लगा भोजपुरी सितारों का ताँता

Published

on

भारत में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब राजनितिक पार्टियों में चुनावी घमासान तेज़ हो गया है। विभिन्न राजनितिक दल अपनी चुनावी ज़मीन को तैयार करने में लग गए हैं। अब भारत के सभी राजनीतक दल अपने चुनावी पत्ते फेकनें में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजनितिक पार्टियाँ अभी से फिल्मीं सितारों पर अपना दांव खेल रही हैं। खबरों के मुताबिक अब भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए हैं।  
 
इससे पहले भोजपुरी के मशहूर गायक और कलाकार मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं और अब इन  तीन भोजपुरी सितारों का बीजेपी में आना काफी कुछ बयां करता है। जिस तरह की राजनीती अब 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान खेली जा रही है वह काफी अलग तरीके की राजनीती मानी जा सकती है जिसको नेता कम अभिनेता का चुनाव माना जा सकता है। भारत में इस बार लोकसभा 2019 के चुनाव में बीजेपी ही नहीं बल्कि अन्य दल भी अपने-अपने राजनीतिक पृष्ठिभूमि तैयार करने में लगे है। दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के भारतीय जनता पार्टी में जाने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अखिलेश यादव का यह सपना पुरे होने से रहा। 
 
राजनितिक गलियारों से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेता दिनेश लाल यादव अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में अपना रंग दिखाएंगे।  लेकिन सवाल यह है कि क्या निरहुआ अखिलेश यादव को चुनौती देने में कामयाब हो सकते  है या नहीं ? अब देखने की बात यह है कि बीजेपी का हिंदी सिनेमा से भोजपुरी सिनेमा तक का पलायन उनको उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में क्या असर छोड़ सकता है।
भोजपुरी फिल्मों के महानायक:
 
1. मनोज तिवारी  
2. रवि किशन 
3. पवन सिंह 
4.दिनेश लाल यादव  
अखिलेश यादव के सामने अपना जलवा दिखने को तैयार।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>