Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा

भक्ति में सराबोर दिखीं भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा चांदनी सिंह

नवरात्री के महीनें के भक्ति से सराबोर दिखीं भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह

Published

on

नवरात्री का पर्व चल ही रहा है और सरे लोग भक्ति में डूबे हुये हैं। बॉलीवुड से लेकर आम जन तक भक्ति में डूबा हुआ है। इस बीच भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार चांदनी सिंह भी भक्ति में डूबी नजर आ रहीं हैं। एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में देने वाली चांदनी सिंह अब भक्ति से शराबोर नज़र आ रही हैं। शानदार फिल्में और म्युजिक विडियो देने वाली यूट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह की एक्टिंग और डांस की चर्चा खुब होती है। मगर चांदनी सिंह काफी धार्मिक भी हैं। चांदनी सिंह ने हाल में ही नवरात्रि पर अपने मुंबई स्थित घर पर कलश स्थापना किया है। चांदनी सिंह पूरी तरह भक्ती के रस में डूबी है।

इस भक्ति के माहौल में चांदनी सिंह अपने मुंबई स्थित बंगले में पर भक्ति में शराबोर दिखीं। चांदनी ही नहीं बल्कि उनके परिवार वाले भी इस भक्ति में डूबे दिखे। इस दौरान आने वाले मेहमानों का स्वागत भी चांदनी ने स्वायं किया और मां अंबे से अपनी और तरक्की की कामना भी की। वे कहती हैं “मेरे लिये नवरात्रि का खाश महत्व है। मां मुझे शुभ संकेत देती हैं। मुझे नवरात्रि में व्रत करना अच्छा लगता है। चांदनी कहती हैं मां की कृपा है कि आज मुझे इस इंडस्ट्रीज में आये हुयी इतना कम समय हुआ मगर मैं कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।”

आपको बतादें कि चांदनी सिंह के लगातार धार्मिक एलबम भी बाजार में आते हैं जिसमें पवन सिंह के साथ आया उनका महाशिवरात्रि एलबम ‘गौरा तनि हंसी दा न’ और छठ पर आये उनके दूसरे एलबम काफी लोकप्रिय हुये हैं।

 

इसी तरह कि ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>