Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने लगाई लम्बी छलांग पार किया 120 करोड़ का आकड़ा

छठवें दिन 120 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पर कर लिया फिल्म कबीर सिंह

Published

on

Kabir-Khan-new-song-Tera-Ban-Jaunga

शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने इन दिनों मानों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है। फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही दिन ज़ोरदार कमाई का आंकड़ा पा गए है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अच्छा खाशा प्रदर्शन किया है। ऐसा माना जाता है, कि यह फिल्म शहीद कपूर के जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा सकती है। अब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 100 करोड़ को काफी आसानी से पार कर लिया है, और अब तक इस फिल्म ने 120 करोड़ के आकड़े को भी पार कर लिया है।

तेलुगु में बनी फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक कबीर सिंह इन दिनों हिंदी फिल्मीं पर्दें पर खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म 21 जून से देश के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। यह फिल्म देश के 3,123 स्क्रीनs पर रिलीज़ की गयी है। अब फिल्म कबीर सिंह काफी ज़ोरदार बिज़नेस कर लिया है। फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन 20 करोड़ से अधिक रूपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। पांचवे दिन इस फिल्म ने 16.53 करोड़ के आंकड़े के साथ 104.90 के आकड़े को पार कर लिया है। इस फिल्म ने छठें दिन 15.91 करोड़ की कमाई के साथ 120 करोड़ के आकड़े को भी पार कर दिया है।

शनिवार को इस फिल्म नें 22.71 करोड़ की कमाई की थी। कबीर सिंह ने महज़ पहले दो दिनों में 42.92 करोड़ रूपए की कमाई कर ली थी। तीसरे दिन इस फिल्म ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर 27.91 करोड़ का बिजनेस किया था। इस आंकड़े के साथ कबीर सिंह ने 70 करोड़ से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर नई छलांग लगा चुकी है। फिल्म ने अपने चौथे दिन तक 83 करोड़ के आंकड़ें को पर कर लिया था, और अपने शतक से बस कुछ ही कदम दूरी पर कड़ी नज़र आ रही थी। अब इस फिल्म ने अपने पांचवें दिन 100 करोड़ के आंकड़े को भी आसानी के साथ पार कर लिया है और अब इस फिल्म ने छठवें दिन 120 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पर कर लिया है।

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>