बॉक्स ऑफिस
बॉक्स ऑफिस: शतक के करीब शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह
चौथे दिन तक 83 करोड़ के आकड़े को पर कर लिया है

Published
6 years agoon
By
शैलेश कुमार
शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने इन दिनों मानों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है। फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही दिन ज़ोरदार कमाई का आकड़ा पा गए है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अच्छा खाशा प्रदर्शन किया है। ऐसा माना जाता है, कि यह फिल्म शहीद कपूर के जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा सकती है। शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने सलमान खान की फिल्म भारत की बराबरी कर ली है।
तेलुगु में बनी फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक कबीर सिंह इन दिनों हिंदी फिल्मीं पर्दें पर खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म 21 जून से देश के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। यह फिल्म देश के 3,123 स्क्रीन पर रिलीज़ की गयी है। अब कबीर सिंह ने हिंदी सिनेमा में काफी ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन 20 करोड़ से अधिक रूपए की कमाई का आकड़ा पार कर लिया था।
शनिवार को इस फिल्म नें 22.71 करोड़ की कमाई की थी। कबीर सिंह ने महज़ दो दिनों में 42.92 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। तीसरे दिन इस फिल्म ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर 27.91 करोड़ का बिजनेस किया था। इस आकड़ें के साथ कबीर सिंह ने 70 करोड़ से भी अधिक का आकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर नई छलांग लगाने को तैयार है। फिल्म ने अपने चौथे दिन तक 83 करोड़ के आकड़े को पर कर लिया है, और अपने शतक से बस कुछ ही कदम दूरी परकड़ी नज़र आ रही है।
अब आगे देखेनें की बात यह होगी कि क्या कबीर सिंह में शहीद कपूर का यह शराबी अंदाज़ लोगों को कितना पसंद आता है, कि यह फिल्म 100 करोड़ तक जाकर हिट बना दें, जिस तरह से फिल्म को लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है, इससे यही आकलन लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आकड़े को पार कर सकती है।
इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें
You may like
बॉक्स ऑफिस: कबीर सिंह 250 करोड़ की दहलीज़ को पार कर देश की बड़ी फिल्मों में हुई शामिल
बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ के क्लब में शामिल शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह
आर्टिकल 15: तमाम अड़चनों के बीच 24 करोड़ के पार पहुंची आयुष्मान खुराना की फिल्म
बॉक्स ऑफिस: दोहरे शतक के करीब पहुंची कबीर सिंह
बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने लगाई लम्बी छलांग पार किया 120 करोड़ का आकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन: 100 करोड़ के पार गई शाहिद कपूर की कबीर सिंह