ताज़ा अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की धीमी शुरुआत

Published
6 years agoon
By
सुनील यादव
This article is also available in: English (English)
सिनेमा घरों में 1 फरवरी को दस्तक देने वाली राजकुमार राव और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने धीमी शुरुआत की है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है, लेकिन अब तक कमाई के मामले में यह कुछ खास नहीं कर पाई है। रिलीज़ के पहले दिन इस फिल्म ने महज 3.30 करोड़ की कमाई थी, हालाँकि कयास लगाए जा रहे थे कि सप्ताह के अंत में यह फिल्म बेहतर कारोबार करेगी, लेकिन अबतक तो ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने शनिवार को भी महज 4.65 करोड़ का कारोबार किया। हालाँकि फिल्म की कहानी को देखते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नज़र नहीं आया है।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म के कारोबार में रविवार को कुछ उछाल जरूर देखने को मिला है। फिल्म ने रविवार को 6 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके चलते अब फिल्म का टोटल कलेक्शन बढ़कर 13.65 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज़ 1500 स्क्रीन्स पर की गई है। जिस प्रकार से इस फिल्म ने शुरूआती कारोबार किया है, उससे तो यह फिल्म सिनेमा घरों में गिरती नज़र आ रही है, लेकिन इस फिल्म की थीम को खूब सराहा भी जा रहा है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को अब भी कंगना रनौत की मणिकर्णिका-द क़्वीन ऑफ़ झाँसी और विकी कौशल की उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक से कड़ी टक्कर मिल रही है। खबरों के अनुसार, पहले ही दिन फिल्म की इंटरनेट लीक भी फिल्म के कारोबार पर प्रभाव डाल रही है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है और इसके निर्माता ग़ज़ल धालीवाल हैं। अनिल कपूर और जूही चावला संग सोनम और राजकुमार की जोड़ी को सिनेमा घरों में खूब सराहा जा रहा है। फिल्म की कहानी स्वीटी चौधरी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। बहरहाल फिल्म की कहानी रोचक है, जो कि लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म आगे किस प्रकार से और कितना कारोबार करती है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानने के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।
You may like
जजमेंटल है क्या: राजकुमार राव का ‘स्टॉकर अलर्ट’ और कंगना रनौत का ‘नॉर्मल अलर्ट’ जारी
सामने आया कंगना रनौत की फ़िल्म धाकड़ का नया पोस्टर
धाकड़ पोस्टर: राउडी अवतार में नज़र आईं कंगना रनौत
मेंटल से जजमेंटल हुई कंगना रनौत की फिल्म
जन्मदिन मुबारक: अनिल कपूर ने अर्जुन कपूर को कुछ इस अंदाज़ में दी जन्मदिन की मुबारकबाद
जानिये, करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर सितारों ने क्या कहा