Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

कब सुलझेगी हेरा फेरी 3 के निर्देशन की गुत्थी ?

इंद्र कुमार या प्रियदर्शन, कौन करेगा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 का निर्देशन ?

Published

on

akshay-kumar-suniel-shetty

This article is also available in: English (English)

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 एक लम्बे से अधर में लटकी हुई है। वर्ष 2015 में इस फिल्म की घोषणा के बाद दर्शक उत्साहित थे कि जल्द ही यह फिल्म परदे पर देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालाँकि एक लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार अब यह फिल्म एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाई हुई है। इस फिल्म के खबरों में छाने की वजह है, इसकी अनसुलझी निर्देशन गुत्थी।

एक सूत्र के अनुसार, फिल्म को लेकर काफी अफवाह फ़ैल चुकी है, कुछ लोगों ने कहा कि अबतक फिल्म की स्क्रिप्ट तय नहीं की गई है, लेकिन यह गलत खबर है, क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट पहले ही तय कर ली गई है। लेकिन निर्देशक को लेकर पेंच अब भी फंसा हुआ है। पहले इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा करने वाले थे, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद फिल्म एक बार फिर अधर में लटक गई। अब निर्देशन के रूप में दो नाम सामने आ रहे हैं, इंद्र कुमार और प्रियदर्शन। हालाँकि इंद्र कुमार के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। लेकिन खबरें ये भी चल रही हैं कि हेरा फेरी की तिकड़ी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल संग प्रियदर्शन नज़र आ सकते हैं।

फिल्म हेरा फेरी 3 की बात की जाए, तो पहले खबरें ये थीं कि इस बार इसमें नए चेहरे नज़र आएंगे। इसके लिए जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन का नाम भी सामने आया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पुराने चेहरे ही नज़र आयेंगे। हेरा फेरी 3 में ये तीनों अभिनेता अपनी वर्तमान उम्र के जैसे ही नज़र आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के दोनों भाग ने दर्शकों को खूब हंसाया था, इसलिए दर्शक इसके तीसरे भाग का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। खबरों की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष नवम्बर तक शुरू हो जायेगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>