Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

मेट गाला: अपने लुक के चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

मेट गाला 2019 में प्रियंका कैंप थीम के लुक में नज़र आईं। प्रियंका की हेयर स्टाइल बाकियों से बिलकुल अलग थी, जिसे लेकर यूजर्स ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Published

on

This article is also available in: English (English)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी शादी के बाद यूँ तो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रही है, लेकिन मेट गाला 2019 में इस जोड़ी की शिरकत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। इस बार निक नहीं, बल्कि प्रियंका यूजर्स के निशाने पर नज़र आ रही हैं। प्रियंका और निक मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आये।

दरअसल मेट गाला 2019 में प्रियंका कैंप थीम के लुक में नज़र आईं। प्रियंका की हेयर स्टाइल बाकियों से बिलकुल अलग थी, जिसे लेकर यूजर्स ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसीने उनकी तुलना ‘एलिस इन वंडरलैंड’ के कैरेक्टर मैड हैटर से की, तो किसीने उनके बालों को वीरप्पन की मूंछों में बदल दिया। हद तो तब हो गई, जब एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को ‘सोन परी’ की काली परी से कर दी।

हम आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस पिछली बार भी मेट गाला में शिरकत किये थे, लेकिन इस बार दोनों शादी के बंधन में बंध कर यहाँ आये हैं। मेट गाला 2019 में प्रियंका सिल्वर गाउन में नज़र आईं और दूसरी ओर निक जोनस वाईट कलर की फुल ड्रेस में नज़र आये। ट्विटर पर यूजर्स प्रियंका को उनके हेयर स्टाइल को लेकर खूब ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>