Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

‘उमंग’ में दिखा फ़िल्मी सितारों का हुजूम

Published

on

This article is also available in: English (English)

हमेशा की तरह मुंबई पुलिस की तरफ से  ‘उमंग’ एक बार फिर आयोजित किया गया। उमंग २०१९ में फ़िल्मी सितारों का एक हुजूम देखनें को मिला, जिसमें कई नए और कई पुराने फ़िल्मी हस्तियों को देखा गया। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी शामिल रहे। यह कार्यक्रम मुंबई पुलिस के वर्षगांठ पर मनाया जाता है। वास्तव में इस बार का उमंग काफी उमंगमय रहा। माना जाता है कि यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से मनाया जाता है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान,अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, श्रद्धा  कपूर, जाह्न्वी कपूर जैसे नए और पुराने सितारें इस कार्यक्रम में शिरकत करते नज़र आए। इन फ़िल्मी सितारों ने इस शाम को एक सुनहरे शाम में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने रोमानी मिजाज़ से सारे कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया। 
दरअसल इस महफ़िल में मौजूद सितारें अपनें फ़िल्मी अवतार में दिखाई दिए। एक तरफ कैटरीना कैफ ‘चिकनी चमेली’ तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह “सिम्बा” अवतार में नज़र आए। किसी से कम न रहने वालें बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनें सूर्यवंशी अवतार में दिखें, वहीँ बॉलीवुड के किंगखान, आलिया के साथ सबकी साँसें छीनते पर्दे पर एक साथ देखे गये। यह कार्यक्रम वास्तव में रंग-मंच से भरा रंगमयी हो चुका था। एक तरफ जहाँ शाहरुख खान और आलिया वहीँ दूसरी तरफ शाहरुख़ और रणवीर कपूर की जोड़ी को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इस पूरे कार्यक्रम में बच्चन जी का भाषण लोगों को क्या खूब प्रभावित किया। लोग इसे सुन मोहित हो गये ऐसा ही होता है जब बच्चन जी अपने भावुक अंदाज़ में लोगों को एक अच्छा रास्ता दिखानें का काम कर जाते हैं।  

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>