Matka King Trailer: क्या यही है Satta King की असली कहानी? विजय वर्मा ने दिखाया 1960 के मुंबई का Shocking सच

aman
By Aman
5 Min Read
Matka King Trailer Vijay Varma as a Satta King Webseries

क्या एक छोटा सा आइडिया पूरे देश की किस्मत बदल सकता है? या फिर पूरे देश को एक ऐसी लत लगा सकता है जिससे निकलना नामुमकिन हो? जब भी भारत में नंबरों के खेल की बात होती है तो Satta King का जिक्र अपने आप आ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साम्राज्य की शुरुआत कहाँ से हुई थी।

Vijay Varma की नई वेब सीरीज Matka King का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग फिर से उस पुराने दौर को याद करने लगे हैं जब मुंबई की चालों से पूरे देश की किस्मत तय होती थी। यह कहानी हमें सीधे 1960 के दशक के उस दौर में ले जाती है, जहाँ मुंबई की तंग गलियों से निकला एक जुआ सिस्टम ‘मटका’ देखते ही देखते पूरे भारत पर राज करने लगता है।

Matka King की कहानी में क्या है खास?

Matka King (Satta king) की कहानी 1960 के दशक के उस बॉम्बे पर आधारित है जो तेजी से बदल रहा था और जहां सपने देखने की कीमत चुकानी पड़ती थी। फिल्ममेकर नागराज मंजुले ने इस दौर को बहुत ही बारीकी से पर्दे पर उतारा है जहां एक आम इंसान ब्रिज भट्टी अपनी महत्वाकांक्षा के दम पर पूरे देश में मटका का जाल बिछा देता है।

विजय वर्मा का किरदार ब्रिज भट्टी यह दिखाता है कि कैसे एक छोटा सा बिजनेस आइडिया पूरे देश का नशा बन गया। ट्रेलर में सत्ता, पैसा और रिस्क का ऐसा तालमेल दिखता है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है।

Vijay Verma का अब तक का सबसे तगड़ा अवतार

विजय वर्मा का कहना है कि ब्रिज भट्टी का रोल निभाना उनके लिए काफी मुश्किल और अलग अनुभव था। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी भी 1960 के दशक वाले दौर में काम नहीं किया था। उनके हिसाब से यह सीरीज सिर्फ सट्टेबाजी के बारे में नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि कामयाबी पाने के लिए इंसान को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

Makta king trailer vijay verma as satta king
Makta king trailer vijay verma

इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। सई ताम्हणकर ने इसमें विजय वर्मा की पत्नी बरखा का किरदार निभाया है। बरखा देखने में तो एक आम हाउसवाइफ लगती है, लेकिन असल में वह बहुत ही आजाद ख्यालों वाली और समझदार महिला है।

रियल लाइफ कनेक्शन: क्यों दिलचस्प है ये दुनिया

मटका सिर्फ एक गेम नहीं था, बल्कि 1960s में ये एक पूरा सिस्टम बन गया था। इस खेल की जड़ें कॉटन मार्केट के नंबर गेम से जुड़ी थीं और धीरे-धीरे ये बड़े नेटवर्क में बदल गया।

इसी दुनिया से Satta King जैसा टाइटल आया, जहां एक व्यक्ति पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करता था। यही पुराना माहौल और कहानी का आधार इस सीरीज को और भी ज्यादा असली और रोमांचक बनाता है।

OTT रिलीज और क्यों बढ़ रहा है हाइप

ये सीरीज Amazon Prime Video पर 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, और इसे ग्लोबली स्ट्रीम किया जाएगा।

ट्रेलर देखकर साफ है कि यह सिर्फ जुर्म की कहानी नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़े लेवल की स्टोरी है जिसमें इंसान की कामयाबी और उसकी बर्बादी दोनों ही देखने को मिलेंगी।

Social Media पर क्या बोल रहे हैं लोग

ट्रेलर रिलीज के बाद X (Twitter) और Instagram पर लोगों का रिएक्शन मिक्स लेकिन एक्साइटिंग है। कई लोग Vijay Varma के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे next big crime hit बता रहे हैं।

कुछ लोग कहानी को Scam 1992 vibe जैसा बता रहे हैं, जबकि कुछ को लगता है कि ये शो पूरी तरह कंटेंट-ड्रिवन होगा, ना कि सिर्फ ग्लैमर पर आधारित।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका Maatrubhumi की रिलीज डेट अब जून तक टली

Share This Article
Follow:
मैं Cineblitz में कंटेंट राइटर और SEO हूं, जहां मैं एंटरटेनमेंट, सेलिब्रिटी न्यूज़ और ट्रेंडिंग स्टोरीज़ कवर करता हूं। मैं सटीक और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ पाठकों को लेटेस्ट अपडेट्स देता हूं।