Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फिल्म 83: रणवीर सिंह को कपिल देव दे रहे हैं नटराज शॉट की प्रैक्टिस

Published

on

बॉलीवुड के गली बॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 को लेकर खासे चर्चा में हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम की विश्वकप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। कपिल देव के किरदार को खुद में पूरी तरह ढ़ालने के लिए रणवीर सिंह इन दिनों मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं। ख़ास बात यह है कि रणवीर सिंह को कपिल देव खुद प्रैक्टिस दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कपिल देव के साथ प्रैक्टिस का एक वीडियो दर्शकों के बीच शेयर किया है।

रणवीर सिंह और कपिल देव इन दिनों धर्मशाला में हैं, जहाँ कपिल देव रणवीर को अपने शॉट्स की प्रैक्टिस दे रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल देव भारत के एक ऐसे शानदार ऑलराउंडर रहे, जिन्होंने न केवल बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी विश्वकीर्तिमान रचा। रणवीर के लिए अब यह कतई आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ कपिल देव की गेंदबाजी भी सीखनी होगी। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें कपिल देव उन्हें अपना नटराज शॉट सीखा रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह विकेट के पीछे नज़र आ रहे हैं और कपिल देव के हाथों में बल्ला है। इसके बाद कपिल देव अपने बैट को नटराज शॉट के अंदाज़ में घुमाते हैं और रणवीर सिंह भी विकेट के पीछे से इस शॉट को कॉपी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि कपिल देव के साथ नटराज शॉट की प्रैक्टिस जारी है। बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्वकप पर आधारित पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता साफ़ देखी जा सकती है। फिल्म 83 में रणवीर को कोचिंग देते हुए पंकज त्रिपाठी भी नज़र आने वाले हैं। बहरहाल फिल्म जगत से लेकर क्रिकेट जगत तक इस फिल्म की काफी चर्चा है। इस फिल्म से जुड़ी खबरों को हम इसी तरह आपके सामने लाते रहेंगे। बॉलीवुड की ताज़ातरीन खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए सिने ब्लिट्ज़ हिंदी के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>