Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

“निकम्मा” हुए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी

सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म काफी दिलचस्प बताई जा रही है।

Published

on

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे और मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी अब अपनी अगली फिल्म की ओर चल पड़े हैं। इस वर्ष सिनेमा घरों में आई उनकी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता को दर्शकों की ओर से सकरात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस फिल्म में अभिमन्यु का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचाने वाले अभिमन्यु ने अपनी फ़िल्मी गाड़ी आगे बढ़ा ली है। अब उनके हाथ दूसरा प्रोजेक्ट निकम्मा लगा है, जो कि काफी दिलचस्प बताया जा रहा है।

सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दोनों ही कलाकार नए हैं। एक ओर अभिमन्यु जो कि अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं और दूसरी ओर अभिमन्यु के अपोजिट में सोशल मीडिया सेंसेशन शर्ली सेतिया नज़र आने वाली हैं। यूट्यूब पर अपने शानदार कंटेंट के चलते युवाओं के बीच चर्चित हुई शर्ली इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शर्ली ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अभिमन्यु के साथ दिलकश अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

इस फिल्म को लेकर निर्देशक सब्बीर खान ने कहा, “मैं हमेशा इंडस्ट्री को नई प्रतिभाओं से रूबरू कराने की कोशिश करता हूँ। मैं अभिमन्यु और शर्ली को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। ये दोनों मुझे टाइगर और कृति की तरह लगते हैं। हम आपको बता दें कि इससे पहले सब्बीर, टाइगर श्रॉफ और कृति सैनॉन को फिल्म हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अभिमन्यु और शर्ली की यह नवयुगीन जोड़ी दर्शकों पर अपना कितना छाप छोड़ने में कामयाब हो पाती है।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>