Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म “बंटी और बबली” का बनेगा सीक्वल ?

साद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक और रानी की जोड़ी को परदे पर खूब सराहा गया था।

Published

on

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के रीमेक का दौर चल रहा है। कई फिल्मों के रीमेक की तैयारियां चल रही हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल बनने वाला है। वर्ष 2005 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब 14 साल बाद इसके सीक्वल की खबरें ज़ोरों पर चल रही हैं।

साद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक और रानी की जोड़ी को परदे पर खूब सराहा गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। खबरों की माने तो, फिल्म के सेट इस वर्ष जून माह में तैयार किये जायेंगे और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर दर्शकों को परदे पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की तिकड़ी देखने को मिल सकती है।

बहरहाल इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें तो इसी ओर संकेत दे रही हैं कि अब बंटी और बबली का सीक्वल बनने वाला है और इस फिल्म का नाम बंटी और बबली अगेन होगा। फिल्म की कहानी काफी मजेदार थी, जो कि दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही थी। फ़िलहाल इस फिल्म के सीक्वल से सम्बन्धित्त अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही कोई जानकारी हमें मिलती है, हम उसे आपके सामने ज़रूर लाएंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>