Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

किशोर कुमार की बायोपिक में मुख्य भूमिका में दिखेंगे अदनान सामी?

अदनान सामी एक लोकप्रिय गायक हैं। देखा जाये, तो वह किशोर कुमार की भूमिका में सटीक भी बैठते हैं।

Published

on

This article is also available in: English (English)

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। पिछले कुछ समय से परदे पर कई बायोपिक आई हैं, जो काफी हिट रहीं। संजू, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि हिंदी फिल्म जगत के मशहूर गायक किशोर कुमार की भी बायोपिक की तैयारी शुरू हो चुकी है और मुख्य भूमिका के लिए फिल्म कर्ताओं ने अदनान सामी को अप्रोच किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अदनान को किशोर कुमार की भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। एक सूत्र ने बताया, “अदनान इस भूमिका के लिए इसलिए सही हैं, क्योंकि वह खुद भी एक गायक, म्यूजिक कम्पोज़र और एक बेहतरीन अभिनेता हैं। और इसके अलावा वह किशोर कुमार के कुछ यादगार गीतों को इस बायोपिक में अपनी आवाज़ देंगे।”

अदनान सामी एक लोकप्रिय गायक हैं। देखा जाये, तो वह किशोर कुमार की भूमिका में सटीक भी बैठते हैं। हालाँकि अब तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अगर अदनान इस बायोपिक के लिए हामी भरते हैं, तो यह उनके प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगा। इसपर कोई खबर सामने आती है, तो हम आपको ज़रूर बताएँगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बनेH रहें।

Continue Reading
Click to comment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>