ट्रेंडिंग
जन्मदिन मुबारक: 41 की उम्र में 21 के दिख रहे हैं आफ़ताब शिवदासानी
पूरी सिने ब्लिट्ज़ टीम की तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

Published
4 years agoon
By
शैलेश कुमार
आफ़ताब शिवदासानी बॉलीवुड फिल्म अभिनेताओं में से एक माने जाते है। आज 25 जून 2019 को उनका 41वां जन्मदिन है। वह हिंदी फिल्म में मस्ती, ड्रामा और लव स्टोरी जैसी फिल्मों में अपना अभिनय किया है। उनके अभिनय के लोग आज भी कायल हैं।
25 जून 1978 को इनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम शिवदासानी है। उनकी एक बहन अफसाना शिवदासानी हैं। आफ़ताब शिवदासानी ने अपनी शिक्षा-दीक्षा सेंट जेवियर स्कूल, लोकमान्य तिलक मार्ग, मुंबई से पूरा किया था। उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई एच. आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से क्या था। आफ़ताब शिवदासानी की शादी लंदन मूल की निन दुसांत से हुई है।
आफ़ताब शिवदासानी ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। ऐसा माना जाता हैं कि उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट बहुत-सी फिल्मों में अपना अभिनय दिखाया है, इस कतार में चालबाज़ और इंसानियत जैसी फिल्म शामिल हैं। आफ़ताब शिवदासानी ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त से बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में अपना पदार्पण किया था।
आफ़ताब शिवदासानी ने अभी तक बहुत सी हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। जिसकों लोगों के द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। हम पूरी सिने ब्लिट्ज़ टीम की तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।