Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने की 2 करोड़ की मदद

असम में बाढ़ से 4175 गावं प्रभावित हुए हैं और 90 हज़ार हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है

Published

on

बिहार और असम में बढ़ का सितम जारी है। इन दोनों राज्यों में अभी तक लगभग 44 लोगों की जाने जा चुकी है,वहीँ उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरपुर जिले के बिलासपुर गावं में बारिस की वजह से घर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। असम राज्य के आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी के मुगतबिक अभी तक राज्य में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राधिकरण के मुताबिक मोरीगांव में चार, सोनितपुर और उदालगिरी में दो-दो जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

इस बेरंग बढ़ के राहत बचाव का कार्य वहां की सरकार कर रही हैं, यही नहीं अब इस विषय पर राजनीति गर्माती नज़र आ रही है। विपक्ष दल सरकारों के ऊपर सवाल खड़े कर रहे है। अब अक्षय कुमार ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदत की है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ से होने वाली तबाही से काफी दुःखी हैं। अक्षय कुमार ने असम के मुख्य मंत्री और कांजीरंगा नैशनल पार्क को 1-1 करोड़ रूपये की मदद की है।

 

यह जानकारी अक्षय कुमार ने ट्वीटर हैंडल के ज़रिये साझा किया है। उन्होंने लिखा कि: ‘”यह जान कर दिल टूट गया है कि बाढ़ ने असम में तबाही मचाई है। इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित इंसान और जानवरों को मदद की ज़रूरत है। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा पार्क रेस्क्यू, दोनों को 1-1 करोड़ की मदद देना चाहूंगा।” अक्षय कुमार ने अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी मादद करने की अपील की है। हम आप को बताना चाहते हैं कि असम में अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड से 15 लोगों की मौत हो गई है, जब कि 46 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। यह भी बताना चाहते हैं,कि बाढ़ से 4175 गावं प्रभावित हुए हैं और 90 हज़ार हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है। एक तरफ जहां लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, वहीँ दूसरी तरफ राजनितिक पार्टियां जनता का जनाधार करने की बजाय अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। क्या किसी किसी भी राजनीतिक दल के लिए उनकी राजनीति पहले है या मासूम जनता जी जानें ?

 

इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>