Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

रोहित शेट्टी की ट्रिपल हिट सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी

Published

on

This article is also available in: English (English)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिम्बा 2018 की  बड़ी फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह और सारा अली खान को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। रोहित शेट्टी अपनी एक्शन फिल्मों के बारे में माहिर मानें जाते है। अगर रोहित शेट्टी की फ़िल्मी कप्तानी की बात करें तो इनके टीम का एक मुख्य हिस्सा रहे हैं रणवीर,अजय और अक्षय कुमार। फिल्म सिम्बा से पहले रोहित की फिल्म सिंघम और सिंघम रिटर्न दोनों इनकी हिट फिल्मों में एक मानी जाती है। अगर हम मसाला फिल्मों की बात करते हैं तो इन तीनों अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह को इनमें प्रमुक्ता देना बुरा नहीं होगा। रोहित शेट्टी सिम्बा के बाद अब सूर्यवंशी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहें हैं। ख़बरों की बात करें तो अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म सूर्यवंशी का मुख्य हिस्सा हों सकते हैं।

यह तो सत्य है कि ये तीनों किरदार एक अलग-अलग श्रेणी के कलाकारों में से एक हैं, लेकिन रोहित शेट्टी ने इन्हें एक साथ ला खड़ा किया है। सूर्यवंशी एक ड्रामा फिल्म मानी जा रही है। दरअसल रणवीर सिंह ,रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ मुंबई में एक कार्यक्रम में देखे गये और उनका एक विडियो खूब चर्चे में है। कप्तान रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को मस्ती करते देखा गया। मुंबई पुलिस के वार्षिक समारोह, ‘उमंग’ 2019 में इन कलाकारों को शिरकत करते देखा गया। रोहित शेट्टी के साथ तिकड़ी भी दिखी, लेकिन उनके लिए इस कार्यक्रम के दौरान इसको लोगों के सामनें लाने की कोशिश की गयी है।

इस वीडियो में चारों काफी उत्साहित दिख रहें हैं, वहीँ इस वीडियो में वह अपनें पैरों के साथ मस्ती करते दिखे। अब यह देखना होगा की इस वर्ष आने वाली यह फिल्म लोगों में किस तरह और कैसे अपनी झलक दिखा सकती है। अब यह आनेवाला समय ही बता सकता है।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>