Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इंडियाज़ मोस्ट वांटेड का ट्रेलर आज होगा रिलीज़

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज़

Published

on

indias-most-wanted-trailer-osama-bin-laden

This article is also available in: English (English)

अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड का ट्रेलर आज रिलीज़ हो जायेगा। इस फिल्म में अर्जुन कपूर  मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं । 2018 में आई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के बाद यह अर्जुन कपूर की 2019 की पहली फिल्म है।

इंडियाज़ मोस्ट वांटेड  में इनको बतौर मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है। ऐसा माना जा सकता है कि इस फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर काफी उत्साहित हैं और आए दिन अपने फिल्म से सम्बंधित नई-नई जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले अपने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट किया था।

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक बार फिर फिल्म से सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि “देखें भारत के मैनहंट ओसामा का ट्रेलर @इंडियाज़ मोस्ट वांटेड। ” 

ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म कि कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे क्रिमिनल की है, जो खुद को भारत का ओसामा बताता है। ऐसे में इस फिल्म में अर्जुन कपूर इस आतंकवादी को पकडनें के लिए एक मिशन में कामयाब होते हैं। हम आप को बता दें कि राज कुमार गुप्ता की यह फिल्म 24 मई को भारत के सभी सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>