Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

ब्लैंक: अर्जुन कपूर ने दी सनी देओल और करण कपाड़िया को शुभकामनाएं

अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड भी अगले माह 24 मई को सिनेमा घरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Published

on

सनी देओल और करण कपाड़िया स्टारर फिल्म ब्लैंक 3 मई को सिनेमा घरों में दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद दमदार था और अब फिल्म कितनी दमदार है यह परदे पर आने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म की रिलीज़ से पहले अर्जुन कपूर ने सनी देओल और करण कपाड़िया को शुभकामनायें दी है।

अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपने प्रशंसकों के बीच शेयर किया है। इस वीडियो में वह फिल्म ब्लैंक के स्टार सनी देओल और करण कपाड़िया को शुभकामनायें दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं करण कपाड़िया और सनी देओल को उनकी फिल्म ब्लैंक के लिए शुभकामनाएं देता हूँ, फिल्म को सभी दर्शक ज़रूर देखें।” इस वीडियो में अर्जुन कपूर फिल्म का नाम भूल गए थे, उन्होंने सोचा और फिर उन्हें याद आया।

हम आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड भी अगले माह 24 मई को सिनेमा घरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का टीज़र भी दर्शकों के बीच आया था, जिसमें अर्जुन कपूर दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का इंतज़ार भी दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अब देखना ये है कि अगले माह दर्शकों को कौनसी फिल्म ज्यादा पसंद आती है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>