Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा

सामने आया निरहुआ की आगामी फिल्म “गबरू” का क्लिप

इस क्लिप में इंसान और जानवर के बीच की सीमा को बताने की कोशिश की गई है।

Published

on

भोजपुरिया सुपरस्टार दिनेशलाल यादव की आगामी फिल्म गबरू का एक छोटा सा वीडियो क्लिप दर्शकों के बीच आया है। इस क्लिप को खुद निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने प्रशंसकों के बीच शेयर किया है। इस क्लिप में इंसान और जानवर के बीच की सीमा को बताने की कोशिश की गई है।

निरहुआ ने एक मिनट के इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि जल्द ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जायेगा। इस क्लिप में एक सामाजिक सन्देश देने की कोशिश की गई है। इस क्लिप के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि इंसान आज कितना निर्दयी हो गया है, जो जंगल की कटाई करता ही जा रहा है। मासूम जानवर इंसानों के अत्याचार का सामना करते रहे हैं।

इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के ज़रिये अवनि(शेर) को श्रद्धांजलि दी गई है। क्लिप के शुरू में ही लिखा गया है कि ‘यह फिल्म अवनि जैसे कई मासूम और बेगुनाह जानवरों को समर्पित है जिनके घरों में हम घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।’

भोजपुरी सिनेमा की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>