Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ बने विक्की कौशल, फर्स्ट लुक रिलीज़

इस फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के संघर्ष और उनके जीवन के महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

Published

on

पिछले वर्ष परदे पर आई दमदार फिल्म राज़ी के बाद एक बार फिर निर्देशक मेघना गुलज़ार और अभिनेता विक्की कौशल एक साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बन रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का एलान किया है।

विक्की कौशल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के अवतार में नज़र आ रहे हैं हैं। विक्की ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करके आज एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।” इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार करेंगी और इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे।

सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे। भारतीय सेना के उस पराक्रमी विजय रथ के खेवनहार मानेकशॉ ही थे। उनकी जीवन गाथा पर मेघना गुलज़ार ने फिल्म बनाने की पेशकश की है। इस फिल्म का शीर्षक सैम रखा गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में विक्की कौशल बेहद दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। राज़ी और उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों के बाद अब सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल को परदे पर देखने के लिए दर्शक अभी से उत्सुक नज़र आ रहे हैं।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>