Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

गली बॉय के एमसी शेर ने साइन की नई फिल्म

यश राज फिल्म्स ने सिद्धांत को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए चुन लिया है और अब यश राज की टैलेंट मैनेजमेंट टीम उनके साथ काम करेगी।

Published

on

Siddhant-Chaturvedi

This article is also available in: English (English)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय के चलते दर्शकों के बीच छाए सिद्धांत चतुर्वेदी ने यश राज फिल्म्स के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है। फिल्म गली बॉय में एमसी शेर की भूमिका से उन्होंने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इस अभिनय के बाद से ही उनके पास कई प्रोजेक्ट आने शुरू हो गए थे। अब ताज़ा जानकारी के अनुसार, सिद्धांत ने यश राज फिल्म्स के साथ एक फिल्म साइन कर ली है।

यश राज फिल्म ने सिद्धांत को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए चुन लिया है और अब यश राज की टैलेंट मैनेजमेंट टीम उनके साथ काम करेगी। सिद्धांत से पहले भी कई कलाकारों को यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट टीम के हवाले किया गया है, जिनमें रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट टीम के साथ काम करने को लेकर सिद्धांत भी बेहद उत्साहित हैं। गली बॉय के इस अभिनेता ने पहले ही अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। अब दर्शक भी चाहते हैं कि सिद्धांत जल्द ही लीड रोल में परदे पर नज़र आयें।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>