Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख़ खान के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म निर्माताओं ने रणवीर सिंह से बात की है।

Published

on

फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म डॉन 3 में एक बार फिर मुख्य भूमिका को लेकर पेंच फंसता हुआ नज़र आ रहा है। फ़िल्मी गलियारों में शाहरुख़ खान के इस फिल्म से हटने की खबरें तूल पकड़ रही हैं। खबरों के अनुसार, शाहरुख़ खान ने इस फिल्म में अभिनय करने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते फिल्म कर्ताओं ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया है।

फिलहाल इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। शाहरुख़ खान से ना सुनने के बाद फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह से बात की है। सूत्रों की माने, तो रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है, हालाँकि अबतक इस पर कोई ऑफिसियल पुष्टि सामने नहीं आई है। पद्मावत, सिम्बा और गली बॉय की सफलता के बाद रणवीर सिंह फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद हैं। रणवीर फिलहाल कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को लिया जाना न केवल रणवीर के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

डॉन 3 में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण के नाम को लेकर भी खूब चर्चाएं हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म निर्माताओं ने डॉन 3 के लिए रणवीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण से भी बात की है। हालाँकि अब तक इस खबर पर भी कोई अधिकृत पुष्टि नहीं आई है। अगर ये बातें सच साबित हो होती हैं, तो शादी के बाद यह पहली फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नज़र आएंगे। बहरहाल आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा कि इस फिल्म में रणवीर-दीपिका नज़र आएंगे या फिर कोई और? हर रोज़ कोई नई खबर और ढ़ेर सारी ताज़ा तरीन खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>