Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

विश्वकप 2019: भारत की जीत पर सितारों ने दी बधाईयां

भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर विश्वकप की शानदार शुरुआत की है।

Published

on

विश्वकप 2019 में भारत का आगाज़ शानदार हुआ है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर विश्वकप की शानदार शुरुआत की है। मैच में भारत के लिए हिटमैन रोहित शर्मा ने 122 रनों की शतकीय पारी खेली। इस विश्वकप में भारतीय टीम की पहली जीत के बाद फिल्मीं सितारों ने भी विराट सेना को बधाईयां दी हैं।

https://twitter.com/thesushmitasen/status/1136311847127093248

भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद अभिषेक बच्चन, सुष्मिता सेन, रितेश देशमुख, अनिल कपूर और मनोज तिवारी जैसे फ़िल्मी सितारों ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। अभिनेता रितेश देशमुख ने तो इंग्लैंड में भारत की जीत और घर में सलमान खान की फिल्म भारत की जीत को एकसाथ बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत ने घर में और इंग्लैंड में जीत की स्वप्निल शुरुआत की है।”

हम आपको बता दें कि वर्ष 1983 में इंग्लैंड के घर में ही कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विश्वकप जीतकर भारत का परचम लहराया था। अब एकबार फिर विश्वकप इंग्लैंड में है और सारा देश यही चाहता है कि भारतीय टीम फिर उस कारनामें को दोहराये। क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ हम भी यही चाहते हैं कि भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रचे।

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>