Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

आईपीएल 12: मुंबई इंडियंस की बादशाहत पर झूम उठे सितारें

मुंबई के पास 4 ख़िताब, चेन्नई के पास 3 ख़िताब, कोलकाता के पास 2 ख़िताब, हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान के पास 1-1 ख़िताब है।

Published

on

आईपीएल का 12वां संस्करण खत्म हो चुका है। दर्शकों को मुंबई इंडियंस के रूप में नई विजेता टीम भी मिल चुकी है। हैदराबाद के राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई पलटन ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर आईपीएल का चौथा ख़िताब अपने नाम कर लिया।

मलिंगा और मुंबई इंडियंस

साँसे थाम लेने वाला यह मुकाबला मैच की आखिरी गेंद तक चला, जहाँ लसिथ मलिंगा की कहर बरपाती गेंदों ने हारी हुई बाजी को मुंबई के खेमे में पलट दी। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। अब मुंबई के पास 4 ख़िताब, चेन्नई के पास 3 ख़िताब, कोलकाता के पास 2 ख़िताब, हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान के पास 1-1 ख़िताब है। मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत पर फ़िल्मी सितारों ने भी मुंबई पलटन को बधाइयाँ दीं हैं,

अमिताभ बच्चन:
क्या फाइनल…..!!!! मुंबई इंडियंस को जीत की ढेर सारी बधाईयाँ !!

रणवीर सिंह:
क्या नाटकीय अंत! मेरे बेहतर फाइनल मुकाबलों में से एक! एक पल के लिए ऐसा लगा कि वॉटसन इस मुकाबले को जीत कर ले जायेंगे, लेकिन इंडियंस ने धैर्य दिखाया। चैम्पियन टीम! चार बार की विजेता! मुंबई पलटन को बहुत बधाई!

अनिल कपूर:
उत्साह से भरपूर और नाखूनों को चबाने पर मजबूर करता मैच!! चैम्पियंस को बधाई, अच्छा खेले!!

रितेश देशमुख:
मुंबई पलटन को बधाई..आईपीएल 2019 के विजेता..#ये है मुंबई मेरी जान..

अथिया शेट्टी:
क्या मैच था!!! बधाई मुंबई पलटन,  आप इसके योग्य थे..

डायना पेंटी:
क्या शानदार मैच, वाह!!! बधाई मुंबई इंडियंस!!

इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकतर मैच रोमांच से भरपूर रहे। फाइनल में बेस्ट बनाम बेस्ट का मुकाबला था, तो मैच सामान्य नहीं होने वाला था, यह सभी को पता था और हुआ भी वैसा ही। भले ही इस मैच में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम हार गई, लेकिन उसने हार कर भी सभी का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>