Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

कपिल देव की बायोपिक 83 में ऐसे दिखेंगे रणवीर सिंह !

रणवीर की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई। उन्होंने रणवीर के इस नए लुक को देखकर लिखा ‘कैंडी’ और इस कमेंट के साथ उन्होंने एक कैंडी की तस्वीर भी पोस्ट की।

Published

on

Ranveer Singh

This article is also available in: English (English)

कबीर खान के निर्देशन में भारतीय टीम के 1983 क्रिकेट विश्वकप जीत पर बन रही फिल्म 83 इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म के लिए टीम तैयार कर ली गई है और उन्हें ट्रेनिंग खुद क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ दे रहे हैं। इस 13 सदस्यीय टीम के कप्तान के रूप में दर्शकों को रणवीर सिंह नज़र आने वाले हैं। रणवीर इन दिनों कपिल देव के किरदार को खुद में ढ़ालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। हालाँकि इस बार रणवीर प्रैक्टिस को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए लुक को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।

रणवीर की इस नई तस्वीर या लुक की बात की जाए, तो इस तस्वीर में रणवीर बेहद क्लासिक नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपनी हेयरस्टाइल भी बदल ली है। ऊपर की ओर घूमती उनकी मूंछे और आँखों पर काले रंग का चश्मा बेहद लुभावना है। रणवीर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही दर्शकों ने इसपर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। रणवीर का यह नया अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। रणवीर की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई। उन्होंने रणवीर के इस नए लुक को देखकर लिखा ‘कैंडी’ और इस कमेंट के साथ उन्होंने एक कैंडी की तस्वीर भी पोस्ट की।

फिल्मों की बात करें, तो रणवीर फ़िलहाल कपिल देव की बायोपिक 83 को लेकर व्यस्त हैं, इसके बाद उनके पास तख़्त जैसी फिल्म भी है। वहीं अगर दीपिका की बात की जाए, तो वह फ़िलहाल एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जीवनी पर बन रही फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। छपाक फिल्म से दीपिका की कुछ तस्वीरें भी दर्शकों के सामने आ चुकी है। बहरहाल दर्शकों को फिल्म 83 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है, क्योंकि यह 1983 क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर आधारित है। इस फिल्म में सबसे ज्यादा नज़रें रणवीर सिंह पर ही टिकी होंगी, क्योंकि वह विश्वकप जीत के हीरो कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>