Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

कारगिल गर्ल: गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखेंगे जान्हवी कपूर और पंकज त्रिपाठी

Published

on

Pankaj tripathi joins the team of Kargil Girl

This article is also available in: English (English)

पंकज त्रिपाठी इन दिनकों अपनी महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए काफी सुर्खियों में हैं। पंकज के लिए साल 2018 काफी महत्वपूर्ण रहा है। 2018 में पंकज त्रिपाठी स्त्री जैसी हॉरर फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। अब इनको “गुंजन सक्सेना” के जीवन के आधार पर बन रही फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ जिसमें मुख्य भूमिका में ‘जाह्नवी कपूर’ को देखा जाएगा। वहीँ इनके पिता की भूमिका में पंकज त्रिपाठी नज़र आयेगें। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू कर दी गयी है।

फिल्म 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल की लड़ाई की है। जहाँ भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्ध चल रहा था। सेना को मज़बूत करने के लिए महिला पायलट को भी जंग के मैदान पर उतरा गया था। इस कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारत की कुछ चौकियों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था। यहाँ पर ‘गुंजन सक्सेना’ को कश्मीर के उत्तरी इलाके में सैनिकों को मदद पहुंचने और उनको रेसीक्यू करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी। गुंजन जिस चीता हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहीं थीं उसपर पाकिस्तान के जवान हमला करते हैं लेकिन गुंजन इससे बच निकलती हैं और भारतीय सैनिक के साथ मिक मुकबला करती हैं। इस वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हे सूर्य वीर अवार्ड से सम्मानित किया था। ‘गुंजन सक्सेना’ भारत की पहली महिलापायलट थीं जिनको सूर्य वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

जाह्नवी कपूर ने अपने फिल्मीं करियर  की शुरुआती फिल्म धड़क से किया था। वैसे भी फिल्म धड़क को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। धड़क के बाद अब जाह्नवी कपूर के लिए यह रोल काफी चैलैंजिंग भरा माना जा रहा है। वहीँ दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए बहुत ही उत्त्साहित लग रहे हैं। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी जान्हवी कपूर के पिता की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। अब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चालू है। देखने की बात यह है कि फिल्म को लोगों के द्वारा किस तरह प्रोत्साहित किया जाता है। माना जाता है कि आज ज्यादातर फ़िल्में ऐतिहासिक मुद्दों पर ही आधारित हो रही हैं जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>