Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन भी दर्शकों को खूब भायी कबीर सिंह

कबीर सिंह ने 70 करोड़ से भी अधिक का आकड़ा पार कर लिया है।

Published

on

kiara-advani-shahid-kapoor-kabir-singh

शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने इन दिनों मानों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है। फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही दिन ज़ोरदार कमाई का आकड़ा पा गए है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अच्छा खाशा प्रदर्शन किया है। ऐसा माना जाता है, कि यह फिल्म शहीद कपूर के जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा सकती है। शहीद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने सलमान खान की फिल्म भारत की बराबरी कर ली है।

तेलुगु में बनी फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक कबीर सिंह इन दिनों हिंदी फिल्मीं पर्दें पर खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म 21 जून से देश के सभी सिनेमा घरों में देखी जा सकती है। यह फिल्म देश के 3,123 स्क्रीन पर रिलीज़ की गयी है। अब कबीर सिंह ने हिंदी सिनेमा में काफी ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन 20 करोड़ से अधिक रूपए की कमाई का आकड़ा पार कर लिया था। शनिवार को इस फिल्म नें 22.71 करोड़ की कमाई की थी। कबीर सिंह ने महज़ दो दिनों में 42.92 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। तीसरे दिन इस फिल्म ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर 27.91 करोड़ का बिजनेस किया था। इस आकड़ें के साथ कबीर सिंह ने 70 करोड़ से भी अधिक का आकड़ा पार कर लिया है।

अब आगे देखेनें की बात होगी कि क्या फिल्म कबीर सिंह में शहीद कपूर का यह शराबी अंदाज़ लोगों को कितना पसंद आता है। जिस तरह से फिल्म को लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है, इससे यही आकलन लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आकड़े को पार कर सकती है।

 

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज से साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>