Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

कल “दोस्ताना 2” की घोषणा करेंगे करण जौहर?

अंदेशा लगाया जा रहा है कि करण जौहर कल “दोस्ताना 2” की घोषणा करने वाले हैं।

Published

on

Karan-Johar

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक गुप्त वीडियो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के बीच साझा किया है। इस वीडियो के ज़रिये उन्होंने यह संदेश दिया है कि वह कल किसी बड़ी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। भले ही इस वीडियो में करण ने कुछ खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके फैंस शायद समझ गए कि आखिर करण कल किस फिल्म की बात करने वाले हैं।

इस गुप्त वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए करण ने लिखा, “इसमें एक धुन बज रहा है, शायद आप लोग समझ गए होंगे कि ये क्या है! तैयार रहें, कल एक अनाउंसमेंट होने वाली है।” करण का यह वीडियो आते ही उनके प्रशसंक कमेंट के माध्यम से अनुमान लगाने लगे। फैंस के अनुसार, करण कल दोस्ताना 2 की घोषणा करने वाले हैं।

वर्ष 2008 में परदे पर आई जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दोस्ताना के रीमेक की बातें एक लम्बे समय से चल रही हैं। इस वर्ष जनवरी में भी करण ने इस फिल्म के कास्ट के बारे में खुलासे पर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “फ़िलहाल किसी को दोस्ताना 2 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। इसे लेकर विचार-विमर्श ज़रूर किया जा रहा है।” हालाँकि अब शायद वह समय आ गया है जब करण जौहर दोस्ताना के रीमेक की घोषणा करेंगे। कल इस बात का खुलासा हो जायेगा कि करण आखिर किस फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>