Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

जानिये कब शुरू होगी करण जौहर की फिल्म “तख़्त” की शूटिंग

इस फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

Takht

This article is also available in: English (English)

निर्माता-निर्देशक करण जौहर की पिछली फिल्म कलंक को दर्शकों की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि उनकी अगली फिल्म तख़्त डिब्बाबंद हो चुकी है। हालाँकि अब इन खबरों को अफवाह बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करण जौहर जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

फिल्म तख़्त की शूटिंग कब से शुरू होगी, अब इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2019 के अंत तक या अगले वर्ष के शुरुआत में यानि दिसंबर से जनवरी के बीच शुरू हो सकती है। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण जौहर इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में तख़्त के लिए मुग़ल शासक शाहजहां के बेटों के बीच के टकराव की कहानी दिखाई जायेगी।

फिल्म तख़्त की बात की जाये, तो यह बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। बहरहाल फिल्म की कहानी तो दिलचस्प है, लेकिन यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि फिल्म कितनी दमदार होगी। अच्छी बात यह है कि फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू हो सकती है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>