Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

कारगिल विजय दिवस के 20वीं सालगिरह पर शहीदों को सलाम

इस युद्ध में दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए था और आज के दिन भारत ने 26 जुलाई 1999 को यह जंग जीत ली।

Published

on

आज भारत कारगिल विजय की 20वीं वर्षगाठ मना रहा है। यूँ कहें कि आज देश में कारगिल विजय की बीसवीं सालगिरह मनाई रही है। 20 वर्ष पहले कारगिल पहाड़ी की चोटियों पर पाकिस्तान को परास्त कर भारत के वीर जवानों ने कारगिल की विशाल पहाड़ियों पर भारत का तिरंगा फहराया था। 1999 में दुश्मन देश को धूल चटाकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज लोग ड्रेस वॉर मेमोरियल की ओर रुख कर रहे हैं।

 

जवानों को याद करते हुए देश के प्रधानमंत्री समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने कारगिल में शहीद जवानों को याद किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा “कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद !”

 

इस पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने ट्वीट में लिखा “#कारगिलविजयदिवस पर मैं सुरक्षा बलों को, उनके साहस को और उनके बलिदानो को सर झुका के नमन करता हूँ। हम सुरक्षित महसूस करें इसके लिए इनका हमारे जीवन में क्या योगदान है, हम इसका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। मैं उन माता -पिता को भी नमन करता हूँ जो अपने बच्चों को सीमा पे भेजते है।जय हिंद।”

 

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लिखा “देश के लिए लड़ने वाले बहादुरों की विजय को याद करते हुए। जय हिन्द!”

क्या है कारगिल का युद्ध
आज से लगभग 20 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल का युद्ध लड़ा गया था। यह युद्ध तक़रीबन दो महीने तकचला था । इस युद्ध में दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए था और आज के दिन भारत ने 26 जुलाई 1999 को यह जंग जीत ली। तभी से देश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवश के नाम से मनाया जाता है। कारगिल की चोटियों पर लड़े गए युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी हार दी थी। इस लड़ाई में भारतीय सेना के 527 जवान सहीद हुए थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>