Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

विक्की डोनर नहीं बल्कि “KLPD” थी आयुष्मान खुराना की पहली पसंद

Published

on

This article is also available in: English (English)

भारतीय फिल्मीं जगत में हर वर्ष कुछ नए सितारे अपने भविष्य दाँव पर लगाते हैं जो कुछ अलग करने की चाहत में अपने को प्रस्तुत करते हैं लेकिन यह कहाँ संभव है की किसी को अपने पसंद की कुछ आकर्षक चीजे या फ़िल्में  मिले वो कोई भी हो ठीक इसी तरह एक वाक्य बॉलीवुड में नये ज़माने में सबके दिलों की धड़कन बन चुके आयुष्मान खुराना की है। आज के दौर में “दम लगा के हईशा और बधाई हो” जैसी कई सारी फिल्मों में अपना जौहर दिखाने वाले खुराना के बारे में क्या आप को पता है की उनकी पहली फिल्मीं पसंद कौन सी थी।  शायद नहीं ? आप को यह पता होगा की विक्की डोनर उनकी पहली फिल्म ज़रूर है लेकिन उनकी  पहली पसंद KLPD  थी।

कुछ दिन पहले जब आयुष्मान नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में दिखाई दिए तो उन्होने स्वीकार किया की उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर ज़रूर है लेकिन यह उनकी पसंद नहीं थी। उन्होने यह भी कहा की जब उन्हे शूटिंग के लिए थायलैंड ले जाया गया तो उनका अनुभव काफी बुरा था क्यों कि शूटिंग के लिए उन्हे काफी इंतजार करना पड़ा और कुछ दिन बाद उन्हे अपनें दूसरे काम के लिए भारत वापस आना पड़ा आयुष्मान  ने कहा की भारत वापस आने के बाद ही थाईलैंड से एक सूचना  मिलती है की कुछ लोगों को वहां होटल के मालिक द्वारा जब्त कर लिया गया है। क्यों की फिल्म के निर्माता ने होटल के बिल को नहीं भरा था।

कहते हैं न जो होता है अच्छे के लिए होता है।
यह हमारे लिए एक प्रमुख उदाहरण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>