Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर मुंबई पुलिस ने कसा तंज

Published

on

This article is also available in: English (English)

‘कॉफी विद करण’ शो में दिए विवादित बयान के चलते आलोचनाएँ झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इन दोनों खिलाड़ियों पर एक मजाकिया ट्वीट पोस्ट कर तंज कसा है। कॉफ़ी विद करण शो में हार्दिक पांड्या द्वारा महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने भी इस विवाद पर चुटकी लेते हुए इन्हें महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है।

मुंबई पुलिस ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, “एक खिलाड़ी महान कब बनता है? फिल्ड पर सबसे ज्यादा रन बनाकर और फिल्ड के बाहर महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान करके।” इस पोस्ट के नीचे मुंबई पुलिस ने लिखा है कि एक जेंटलमैन हमेशा और हर जगह जेंटलमैन ही होता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस विवादित बयान के वायरल होने के बाद इन्टरनेट से इस एपिसोड को हटा लिया गया था। बीसीसीआई ने इस विवाद के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर कर दिया। हालाँकि इस बीच खबर ये भी है कि हार्दिक और केएल राहुल ने बीसीसीआई प्रमुख राहुल जौहरी से फ़ोन पर बात की है और इस विवाद पर दोनों ने माफ़ी भी मांगी है। अब देखना ये है कि बोर्ड अपनी रिपोर्ट में क्या फैसला लेता है।

मुंबई पुलिस के ट्वीट की बात करें, तो यह पहली दफा नहीं है, जब उन्होंने इसप्रकार का ट्वीट किया हो। मुंबई पुलिस अक्सर लोगों को जागरूक करने के लिए इसप्रकार के ट्वीट सोशल मीडिया पर करती रहती है। इससे पहले रणवीर की आगामी फिल्म ‘गली बॉय’ के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद भी मुंबई पुलिस ने एक मजाकिया ट्वीट किया था। ट्रेलर में आलिया भट्ट रणवीर से कहती हैं कि ‘मर जायेगा तू’, इसपर मुंबई पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को आगाह किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>