Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

लक्ष्मी बम: ट्रांसजेंडर के अवतार में दिखे अक्षय कुमार

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ 5 जून 2020 को परदे पर दस्तक देगी।

Published

on

akshay-kumar

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म लक्ष्मी बम की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह साउथ की हॉरर-कॉमेडी फिल्म कंचना की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से अक्सर अक्षय कुमार की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं। लेकिन अब इस फिल्म में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें अक्षय कुमार की पहली झलक दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के अनुसार, अक्षय अपनी आँखों पर काजल लगा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म एक ऐसे कायर व्यक्ति पर आधारित है, जिसके शरीर को एक ट्रांसजेंडर महिला अपने वश में कर लेती है उसके बाद वह अपराधियों से बदला लेती है। अक्षय कुमार इसी लुक में परदे पर दर्शकों को नज़र आने वाले हैं।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेहद इंतज़ार है और फिल्म से अक्षय कुमार की पहली झलक सामने आने के बाद उनका इंतज़ार और बढ़ चुका है। हम आपको बता दें कि यह फिल्म 5 जून 2020 को परदे पर दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>