Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस

द ताशकंद फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को इस फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए लीगल नोटिस भेजी गई है।

Published

on

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मृत्यु का राज़ खोलती फिल्म द ताशकंद फाइल्स के मेकर्स को लीगल नोटिस मिल चुकी है। रिलीज़ से ठीक पहले अब यह फिल्म भी राजनीतिक पचड़े में फंसती नज़र आ रही है। आज पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। लोकसभा चुनाव सिरहाने पर दस्तक दे चुका है और ऐसे में इन फिल्मों के परदे पर आने को लेकर विपक्षी पार्टियाँ सहमति नहीं जाता रही है। ऐसे में अब खबरें ये हैं कि इस फिल्म के कर्ताओं को भी लीगल नोटिस मिल चुकी है।

द ताशकंद फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को इस फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए लीगल नोटिस भेजी गई है। खबरों के अनुसार यह नोटिस कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजी गई है। नोटिस में निर्देशक को कहा गया है कि इस फिल्म की रिलीज़ न की जाए। नोटिस के अनुसार, इस फिल्म का लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज़ किया जाना सही नहीं है, इससे वोटर्स पर प्रभाव पड़ सकता है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस के एक प्रमुख सदस्य और पूर्व सचिव ने द ताशकंद फाइल्स की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है। वो लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं।

विवेक अग्निहोत्री के अनुसार, पहले वह इस फिल्म का समर्थन कर रहे थे, लेकिन बाद में वह अचानक इसके खिलाफ हो गए। यह सब कांग्रेस का खेल है। ख़ास बात यह है कि लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री भी इस फिल्म के समर्थन में खड़े हैं। लीगल नोटिस मिलने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया है वह इस फिल्म को रिलीज़ करवाने में उनका साथ दें।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>