Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

पकड़ा गया अनुराग कश्यप की बेटी को धमकी देने वाला शख्स

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Published

on

This article is also available in: English (English)

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद जहाँ सारा देश पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देने में जुटा था, वहीँ कुछ ऐसे भी शख्स थें, जो सोशल मीडिया की आड़ लेकर जानी-मानी हस्तियों को धमकी दे रहे थे। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी को रेप की धमकी मिली, जिसके बाद अनुराग ने पीएम मोदी से पूछा था कि ऐसे समर्थकों का क्या करना चाहिए। अनुराग ने धमकी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उस शख्स को धर दबोचा है।

सोशल मीडिया पर बेटी आलिया कश्यप को रेप करने की धमकी मिलने के बाद अनुराग कश्यप ने उस ट्वीट की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था, “प्रिय नरेंद्र मोदी सर, जीत की शुभकामनाएं। सर हमें कृपया ये बताएं कि आपके ऐसे समर्थकों का हम कैसे सामना करें, जो आपकी जीत की ख़ुशी मेरी बेटी को धमकी भरे मैसेज देकर मना रहे हैं?” अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानों हड़कंप सा मच गया था। जिसने भी इस पोस्ट को देखा, उसने ऐसे समर्थकों पर पीएम नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालाँकि अब मुंबई पुलिस के त्वरित एक्शन के बाद अनुराग कश्यप ने राहत की साँस ज़रूर ली है।

यह एफआईआर आईपीसी की धारा 504, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज की गई थी। एफआईआर के बाद मुंबई पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उस धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। इस शख्स के पकड़े जाने के बाद अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद अर्पित किया। मुंबई पुलिस के अलावा अनुराग ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>