Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

लोकसभा 2019 परिणाम: राजनीतिक गद्दी पर फिल्मीं बादशाहत

लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल, हेमा मालिनी, रवि किशन, किरण खेर, मनोज़ तिवारी ने मारी बाज़ी बिहार के पटना साहिब से शत्रुध्न सिन्हा हुए खामोश

Published

on

Sunny-Deol-Ravi-Kishan-Shatrughan-Sinha

आखिरकार भारत के चुनाव 2019 और हमारे लोकतंत्र का परिणाम आ ही चुका जिसमें एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखने में कामयाब रही है। कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भारत की राजनीती में अभी भी मोदी मैजिक कायम है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 350 सीट के आकड़े को छू लिया है। इस लोक सभा चुनाव में इस बार फिल्मीं सितारों का एक के बाद एक हुज़ूम देखा गया था, जिसमें बहुत सरे सितारों को विजय भी मिला है।

इस लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी, सनी देवल , रवि किशन, स्मृति ईरानी, बाबुल सुप्रियो, मनोज़ तिवारी, हंस राज़ हंस, किरण खेर, निरहुआ, जया प्रदा, राज बब्बर, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुध्न सिन्हा, पूनम सिन्हा और प्रकाश राज जैसे दिग्गज अभिनेता अपने किस्मत आज़माते देखे गए थे।

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

इस लोक सभा चुनाव के परिणाम में कुछ को तो जीतमिली लेकिन कुछ को काफी करारी हार का सामान करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनाव लड़ रही नेमा मालिनी एक बार फिर भारी वोटों से जीत दर्ज़ किया है।

गोरखपुर-रवि किशन, अमेठी-स्मृति ईरानी, आसानसोल-बाबुल सुप्रियो, नार्थ ईस्ट दिल्ली-मनोज तिवारी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-हंस राज हंस, पंजाब के गुरुदासपुर-सनी देओल, चंडीगड़-किरण खेर ने अपार वोटों से जीत दर्ज़ करने में कामयाब रहे। वहीँ आज़मग़ढ से निरहुआ, रामपुर से जया प्रदा, फतेहपुर सीकरी-राज बब्बर, मुंबई नॉर्थ ईस्ट-उर्मिला मातोंडकर, पटना साहिब-शत्रुध्न सिन्हा और बेंगलूर सेन्ट्रल से प्रकाश राज को करारी हार का सामान करना पड़ा है।

जीत:-

  1. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-हंस राज हंस – 848663  (जीत अंतर-   553897)

2. नार्थ ईस्ट दिल्ली-मनोज तिवारी- 787799  (जीत अंतर-  366102)

3. गोरखपुर-रवि किशन-717122 (जीत अंतर-  301664)

4.आसानसोल-बाबुल सुप्रियो- 633378 (जीत अंतर-  197637)

5.गुरुदासपुर-सनी देओल- 558719  (जीत अंतर-  84459)

6. अमेठी-स्मृति ईरानी- 468514 (जीत अंतर-  55120)

7. चंडीगड़-किरण खेर- 231188 (जीत अंतर-  46970)

हार :- 

  1. बेंगलूर सेन्ट्रल से प्रकाश राज-  28906  (हार अंतर-576947)

2. फतेहपुर सीकरी-राज बब्बर-172082  (हार अंतर-495065)

3. मुंबई नॉर्थ ईस्ट-उर्मिला मातोंडकर-241431 (हार अंतर-465247)

4. पटना साहिब-शत्रुध्न सिन्हा- 322849 (हार अंतर- 284657) 

5. आज़मग़ढ से निरहुआ-361704  (हार अंतर- 259874)

6. रामपुर से जया प्रदा- 449180 (हार अंतर-109997)

 

इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बनें रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>