Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

नयनतारा ने शुरू की ‘दरबार’ की शूटिंग

इस फिल्म का नाम पहले थलाइवर 167 रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर दरबार किया गया हैं। यह फिल्म अगले वर्ष पोंगल के दिन सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

Published

on

RAJINIKANTH NAYANTHARA

This article is also available in: English (English)

रजनीकांत की आगामी फिल्म दरबार इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म के सेट से अक्सर कोई न कोई तस्वीर दर्शकों के बीच आती ही रहती है। हालाँकि अब खबरें साउथ की लोकप्रिय अदाकारा नयनतारा को लेकर हैं, वह इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट में नज़र आने वाली हैं। खबरों के अनुसार, नयनतारा भी अब शूट के लिए मुंबई पहुँच चुकी हैं।

दरबार के पोस्टर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब नज़र आ रहे हैं। ए. आर. मुरुगादौस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में भी रजनीकांत का यह अवतार दर्शकों के सामने आ चुका है। रजनीकांत के साथ नयनतारा हैं और मुख्य अदाकारा की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता। नयनतारा और रजनीकांत की जोड़ी इससे पहले फिल्म शिवाजी, चंद्रमुखी और कुलेसन में नज़र आ चुकी है। दरबार में यह जोड़ी चौथी बार एक साथ नज़र आएगी।

फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है और नयनतारा भी अब यहाँ आ पहुंची हैं। हम आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले थलाइवर 167 रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर दरबार किया गया हैं। यह फिल्म अगले वर्ष पोंगल के दिन सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>