Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

राष्ट्रपति के द्वारा पद्म भूषण से नवाज़े गए शंकर महादेवन और प्रभुदेवा

Published

on

This article is also available in: English (English)

भारत के जनाधिपति माननीय रामनाथ कोबिंद ने सोमवार को दिल्ली में स्थित अपने आवास पर कुछ महान लोगों को सम्मानित किया। वैसे पद्म श्री और पद्म भूषण प्रतिवर्ष देश में लोगों के अच्छे कामों के प्रेरित होकर जनाधिपति के द्वारा सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में भारत के सभी छेत्रों में अपना जौहर दिखने वाले लोगों की इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस कड़ी में बॉलीवुड पीछे नहीं है बॉलीवुड को भी इस कड़ी में रक्खा गया है। जनाधिपति ने शंकर महादेवन और प्रभुदेवा को पद्म भूषण से नवाज़ा गया है।

भारत के ‘जनाधिपति’ “रामनाथ कोबिंद” ने कई सारे लोगों को इससे सम्मानित किया जिसमें संगीतकार, कोरियोग्राफर, पत्रकार, उद्योगपति और भी कई लोग शामिल रहे। बता दें कि,कुल 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस दौड़ में बॉलीवुड के दिग्गज शंकर महादेवन और प्रभुदेवा को फिल्म के लिए अव्वल माना गया है। यह लिस्ट काफी लम्बी थी जिसमें कई सारे लोगों को यह सम्मान दिया गया है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री समेत कुल 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। पुरस्कार पाने वालों में से 21 महिलाएं, 11 विदेशी अनिवासी, भारतीय और भारतीय मूल के व्यक्ति भारत के कुछ नागरिक एक ट्रांसजेंडर के शामिल होने के साथ-साथ तीन को मरणोपरांत इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है।

यहाँ कई विभागों में लोगों को सम्मानित किया गया है जिसे कला, विज्ञान, व्यापार, साहित्य और शिक्षा, सामाज़िक, खेल , नागरिक सेवा और इस दौड़ में दिवंगत पत्रकार कुलदीप नय्यर को भी सम्मानित किया गया हैं।

कुलदीप नय्यर भारत के एक प्रशिद्ध लेखक और पत्रकार के रूप में अपनी प्रसिद्दि बनाई थी। इनका जन्म 14 अगस्त 1924 सियालकोट अब पाकिस्तान में है। भारत सरकार के प्रेस सूचना अधिकारी के पद पर कई वर्षों तक कार्य करने के बाद वे यू॰एन॰आई॰, पी॰आई॰बी॰, ‘द स्टैट्समैन’, ‘इण्डियन एक्सप्रेस’ के साथ लम्बे समय तक जुड़े रहे। वे पच्चीस वर्षों तक ‘द टाइम्स’ लन्दन के संवाददाता भी रहे अब इन्हे मरणोपरांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>