Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की “पागलपंती” को मिली नई तारीख़

इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के अलावा अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौटेला और कीर्ति खरबंडा जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।

Published

on

This article is also available in: English (English)

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फिल्मों की रिलीज़ डेट आगे खिसकाई जाती है, लेकिन जॉन अब्राहम और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म पागलपंती की रिलीज़ डेट और पीछे कर दी गई है। पहले यह फिल्म साल के अंत में 20 दिसम्बर को रिलीज़ की जानी थी, लेकिन अब यह फिल्म 8 नवम्बर को परदे पर दस्तक देगी। इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

इस फिल्म में जॉन और अनिल के अलावा अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौटेला और कीर्ति खरबंडा जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। यह फिल्म जॉन अब्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि इसमें एक ‘बैड बॉय’ की भूमिका निभा रहे हैं। हालाँकि उन्हें अपने ही जैसे कुछ लोगों का साथ मिलता है और उनके ज़िन्दगी की गाड़ी चल पड़ती है। गौरतलब हो कि जॉन और अनीस बज़्मी वेलकम बैक में एक साथ नज़र आये थे, अब अनीस उनके साथ अपनी दूसरी फिल्म कर रहे हैं। जॉन के अलावा फिल्म में अनिल कपूर की भूमिका भी अहम है।

पहले 8 नवम्बर को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर रिलीज़ की जानी थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा कर 24 जनवरी 2020 कर दी गई है। इसलिए 8 नवम्बर की जगह पूरी तरह खाली थी और अब इस डेट पर अनीस बज़्मी की फिल्म पागलपंती परदे पर दस्तक देगी। मौका मिलते ही पागलपंती शुरू!

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>