Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

पैरालिम्पियन दीपा मलिक की बायोपिक में नज़र आएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

दीपा मलिक पैरालम्पिक खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

Published

on

बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सलमान खान संग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी की मिशन मंगल और खानदानी शफाखाना जैसी फ़िल्में भी कतार में हैं। हालाँकि अब जो खबरें चल रही हैं, वह पैरालिम्पियन दीपा मलिक की बायोपिक को लेकर हैं।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस से मिली जानकारी के अनुसार, पैरालिम्पियन सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक की बायोपिक में मुख्य भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा नज़र आने वाली हैं। हालाँकि अब तक इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन अगर दीपा मलिक की बायोपिक में उनकी भूमिका सोनाक्षी अदा करने वाली हैं, तो यह खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

कुछ साल पहले, अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पैरालम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट दीपा मलिक की बायोपिक का विचार साझा किया था। उस समय इससे ज्यादा कुछ भी डिटेल्स सामने नहीं आई थी, लेकिन अब लग रहा है कि दीपा मलिक की बायोपिक जल्द बनने वाली है।

दीपा मलिक पैरालम्पिक खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होने वर्ष 2016 के समर पैरालम्पिक में भारत के लिए शॉट-पुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>