Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

पहलवान : रिलीज़ हुआ सुनील शेट्टी के फिल्म का यह नया पोस्टर

बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे सुनील शेट्टी कन्नड़ की एक फिल्म पहलवान में काम करने जा रहे हैं

Published

on

इन दिनों बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे सुनील शेट्टी कन्नड़ की एक फिल्म पहलवान में काम करने जा रहे हैं। यह इनकी पहली कन्नड़ फिल्म बनाने जा रही है। पिछले दिनों उनकी फिल्म का एक पोस्टर रिलीज़ किया गया था जिसमें सुनील शेट्टी एक अलग अवतार में देखए जा रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर उनकी फिल्म पहलवान का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है।

यह पोस्टर सुनील शेट्टी (अन्ना) ने अपने ऑफिसीयल ट्वीटर हैंडल के ज़रिए दर्शकों तक साझा किया है। ऐसा माना जा रहा है कि दर्शक इससे काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं। हाल ही में इस कन्नड़ फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया था जिसे देख दर्शकों का यह मानना हैं, कि सुनील शेट्टी की यह फिल्म सलमान खान कीसुल्तान से प्रेरित है। इससे पहले सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक लुक साझा किया था, जिसमें वे काफी आक्रामक अंदाज़ में देखे जा रहे थें।

 

हम आप को बताना चाहते हैं कि सुनील शिट्टी काफी समय से फिल्मीं चकाचौंध से दूर देखे जा रहे थे। जिसमें बॉलीवुड काफी अहम् माना जा सकता है। सुनील शेट्टी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ए जेंटलमैन थी जिसमें उनकी एक अहम् भूमिका देखी गई थी। जो की अब एक बार फिर सुनील शेट्टी फिल्मीं परदे पर वापसी कर रहे हैं, देखने की बात यह होगी कि यह कन्नड़ फिल्म का सफर इनके लिए कैसा रहता है। हम और हमारी पूरी टीम की तरफ से इनकी इस फिल्म के लिए ढेरो शुभकामनाएं।

 

 

इस  तरह की ख़बरों के  लिए सिने  ब्लिट्ज के साथ बने रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>