Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोटो गैलेरी

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की दिलकश तस्वीरें

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ’83’ की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

Published

on

बॉलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। कपिल देव की गेंदबाजी और बल्लेबाजी सीखने के लिए रणवीर उनके साथ मैदान पर खूब पसीना भी बहा रहे हैं। अक्सर वह प्रैक्टिस के साथ-साथ कुछ निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस बार भी रणवीर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के बीच साझा की है, जिसमें वह दिलकश अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

रणवीर ने इस बार सोशल मीडिया पर चार नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक चेक शूट, ब्राउन लैदर जैकेट और पीले कलर के श्वेटर में नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक बेहद लुभावना है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। रणवीर का यह दिलकश अंदाज़ उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। रणवीर अक्सर अलग-अलग पहनावे में अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, हालाँकि इस बार लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

रणवीर सिंह की लगातार आ रही अलग-अलग स्टाइलिश तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक भी कहने लगे कि मेट गाला 2019 में उन्हें भी शिरकत करनी चाहिए थी। हम आपको बता दें कि रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण मेट गाला में बार्बी के रूप में नज़र आई थीं। इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर कई हस्तियां दिखीं और ज्यादातर हस्तियाँ हैरतंगेज स्टाइल में नज़र आईं। रणवीर सिंह भी अपने प्रशंसकों के बीच अक्सर हैरतंगेज अंदाज में नज़र आते रहते हैं। इसी को देखते हुए उनके प्रशंसकों ने भी अपनी ख्वाहिश ज़ाहिर की कि काश रणवीर भी मेट गाला में शिरकत करते, तो फिर वहां का माहौल ही अलग होता।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>