Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

पीएम नरेंद्र मोदी के बायोपिक का दूसरा पोस्टर लॉन्च कैंसिल

Published

on

PM Narendra Modi biopic second poster March 18

विवेक ओबरॉय की फिल्म ‘पीएम मोदी’ के दूसरे पोस्टर की लॉन्चिंग को कैंसिल कर दिया गया है। अभी मुख्य तौर पर यह ऐलान नहीं किया गया है कि अब यह कब लॉन्च किया जायेगा। दरअसल रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री “मनोहर पर्रीकर” का निधन हो गया है। उनके निधन के कारण आज यानीं सोमवार को भारत में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गयी है। बता दे यह पोस्टर अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ लॉन्च किया जाना था लेकिन अब यह आज नहीं अब कभी और किया जा सकता है मुख्य तौर पर इसकी कोई घोषण नहीं की गयी है।

हम अब को बताना चाहते हैं कि मार्च 18 को राष्ट्रीय शोक रखा गया है। ऐसे में आज देश में कोई सार्वजनिक काम नहीं किया जायेगा यह कारण है कि आज इसे नहीं रिलीज़ किया जाएगा। मनोहर पर्रीकर भारत के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। मनोहर पर्रीकर को एक जोशीला इंसान माना जाता था। यही कारण था कि उनके के कार्यकाल के दौरान भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। लेकिन राजनितिक जद्दोज़हद के बीच उनकों गोवा का मुख्यमंत्री का पद धारण करना पड़ा। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय “मनोहर पर्रीकर”अब इस दुनिया में नहीं रहे।

हम आप को अवगत करना चाहते हैं कि इससे पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर 7 जनवरी को महारास्ट्र के मुख्य्मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के कर कमलों द्वारा किया गया था। वहीँ फिल्म का दूसरा पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कर कमलों द्वारा रिलीज़ किया जाना था। अब देखने की बात यह है कि इसकी तारीख आखिर कब तय की जा सकती है और कब फिल्म का दूसरा पोस्टर देखा जा सकता है। वैसे भी यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के नाम से खूब चर्चे में है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>