Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन

शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, चुनाव लड़ने की संका हुई तेज

Published

on

भरतीय जनता पार्टी से बिहार के पटना साहिब से सांसद रहे शत्रुध्न सिन्हा अब बीजेपी से बहार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। इसी बीच अब उनकी पत्नीं पूनम सिन्हा ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। अब यह भी कहा जा रहा है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से 18 अप्रैल 2019 को नामांकन पत्र भर सकती हैं।

लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है, और अभी दूसरे चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल 2019 को किया जाना है। यह वोटिंग देश के 10 लोकसभा सीटों पर होना है। एक तरफ शत्रुध्न सिन्हा जो अब कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे है वहीँ पूनम का अचानक राजनीति में आना काफी रोचक माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से एक ऑफिसल ट्विटर के ज़रिये यह बताया गया हैं।

हम आप को बता दे कि पूनम सिन्हा आम तौर पर इस फिल्मीं चकाचौध से दूर ही रहती हैं। 65 वर्षीय पूनम ने अभी तक कुछ गिनीचुनी फिल्मों में ही काम किया है। शत्रुध्न सिन्हा से शादी के बाद पूनम ने इस चकाचौध से खुद को मानों दूर ही कर लिया हो। अब लोगों को इनकी इस ने राजनीतिक पारी का इंतजार हैं।

अब देखने कि बात यह है कि समाजवादी पार्टी के लिए यह राजनीतिक स्टंट चुनाव प्रचार और चुनाव को जितने के लिए कितना काम आता है। अब यह तो आनेवाला समय और चुनाव ही बतायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>