Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

‘मीटू’ के चपेटे में राजकुमार हिरानी, समर्थन में सितारे

Published

on

This article is also available in: English (English)

#मीटू: बॉलीवुड में इन दिनों मीटू का दौर चल रहा है। आये दिन लोगों पर लगने वाले आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसमें नाना पाटेकर, विकास बहल, कैलाश खेर, रजत कपूर, चेतन भगत और आलोक नाथ पर संगीन आरोप लग चुके हैं। इस पर बहुत से फ़िल्मी सितारों के द्वारा अपने व्यक्तिगत विचार लोगों के सामनें रखे जा रहे हैं।

दरअसल फिल्म ‘संजू’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रही एक महिला ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को इसके चपेटे में लिया है। महिला का आरोप है कि उनके साथ ‘संजू’ फिल्म के दौरान छः महीनों तक यौन शोषण होता रहा लेकिन वह आर्थिक तंगी और नौकरी जानें के डर से आवाज़ बुलंद कर पानें में असमर्थ थी। राजकुमार हिरानी पर लगे इस आरोप पर फिल्मीं सितारे आश्चर्य चकित हैं। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि राजकुमार एक अच्छे  इंसान हैं वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं। मुझे इस आरोप पर विश्वास नहीं है। वह ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं । इसी दौर में इमरान हाशमी ने कहा कि, यह सिर्फ आरोप है जब तक यह आरोप साबित नहीं हो जाता है। तब तक इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

अरशद वारसी भी इस खबर से आश्चर्यचकित रहें। उन्होंने कहा कि एक इंसान और एक व्यक्तित्व के तौर पर राजू कैसे हैं मै  कहूंगा कि वे एक सभ्य व्यक्ति हैं। मेरे लिए भी बाकी लोगों की तरह यह खबर आश्चर्यचकित करने वाली लगी। इस पर राजकुमार हिरानी ने भी खुद पर लगे आरोपों को काफी आश्चर्चकित करने वाला बताया। कहा कि इसकी जाँच करायी जाए और मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ की यह सारे आरोप गलत साबित हो जायेगें और मुझें लगता है कि मेरी छवि को नुकसान पहचानें के लिए ऐसा किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>