न्यूज़ और गॉसिप
रणवीर सिंह ने शेयर की दीपिका की खूबसूरत तस्वीर
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी फ़िल्टर के साथ दीपिका की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Published
4 years agoon
By
सुनील यादव
This article is also available in: English (English)
बॉलीवुड के ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालाँकि इस व्यस्तता के बीच भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के बीच साझा करते हैं। इस बार भी रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, लेकिन यह तस्वीर उनकी नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण की है।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी फ़िल्टर के साथ दीपिका की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर जो मासूमियत है और उनके होंठों पर जो मुस्कुराहट है उसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। बस इतना ही कहा जा सकता है कि दीपिका की यह तस्वीर बेहद ख़ास है। इस तस्वीर में दीपिका जिस लुक में नज़र आ रही हैं, ठीक इसी लुक में दीपिका इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी नज़र आई थीं।
हाल ही में कान्स 2019 के रेड कार्पेट पर दीपिका ने अपनी कातिलाना अदाओं से देखने वालों के दिलों को घायल कर दिया था। उनके लुक को न केवल उनके प्रशंसकों ने सराहा, बल्कि रणवीर सिंह भी दीपिका को इस अंदाज़ में देखते रह गए। बहरहाल अगर फिल्मों की बात की जाए, तो शादी के बाद रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार फिल्म 83 के साथ परदे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में भी दीपिका, रणवीर की पत्नी की भूमिका में नज़र आएँगी।
बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।
You may like
रणवीर सिंह: एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर मैं यह विश्वास करना चाहता हूं कि मेरी कोई सीमा नहीं है!
दीपिका पादुकोण फ़िल्म “पठान” में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती हुई आएंगी नज़र!
पानी चलते हुए नज़र आए विद्युत जामवाल- इस तरह किया अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च।
फ़िल्म 83 से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ‘गली बॉय’ के अंदाज़ में जनता को दी नसीहत
विराट कोहली के लिए रणवीर सिंह ने लिखा भावुक संदेश