Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

रणवीर सिंह ने हार्दिक पांड्या को कहा ‘निर्दयी’ बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस को दी बधाई

गुरूवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी।

Published

on

बॉलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 1983 में भारतीय टीम के क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित है। क्रिकेट से जुड़ी फिल्म करते-करते रणवीर सिंह का आईपीएल से भी लगाव हो गया है। वह आईपीएल के अधिकतर मैच देख रहे हैं और रोमांचक मैचों पर उनकी टिप्पणी सामने आती ही रहती है। गुरूवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच रोमांचक मैच के बाद भी ऐसा ही कुछ वाकया देखने को मिला।

गुरूवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजो ने 20 ओवरों में 162 रन बनाये। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रनों का पीछा करती हुई हैदराबाद की टीम ने भी 20 ओवरों में 162 रन बनाये। मुकाबला टाई हुआ और इस सीजन में दूसरी बार दर्शकों को सुपर ओवर देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी के चलते सनराइजर्स ने मुंबई को महज 9 रनों का टारगेट दिया और मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या के तूफानी सिक्सर ने मुंबई को प्ले ऑफ़ में पहुंचा दिया।

प्ले ऑफ़ में जाने पर रणवीर सिंह ने भी मुंबई पलटन को बधाई दी। रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “बुमराह का दमदार सुपर ओवर, विश्व स्तरीय प्रतियोगी! और निर्दयी हार्दिक ने राशिद पर कोई रहम नहीं किया! मुंबई को प्ले ऑफ में जाने की शुभकामनाएं।” बहरहाल आईपीएल का खुमार आजकल हर किसी पर छाया है। रणवीर सिंह की बात की जाए, तो वह अपनी आगामी फिल्म में कपिल देव बनने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म अगले साल अप्रैल में परदे पर दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>