Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

मेघना गुलज़ार की फिल्म में रणवीर सिंह निभाएंगे सैम मानेकशॉ का किरदार?

Published

on

This article is also available in: English (English)

फिल्म निर्देशक मेघना गुलज़ार अपनी आगामी फिल्म “छपाक” को लेकर व्यस्त हैं। “छपाक” फिल्म एसिड विक्टिम की सच्ची कहानी पर आधारित है। जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नज़र आएँगी। हालाँकि इस बीच खबर ये है कि मेघना गुलज़ार ने सैम मानेकशॉ पर बन रही अपनी अगली फिल्म के लिए चेहरा तलाश लिया है। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो रहे सैम मानेकशॉ की भूमिका के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को ऑफर दिया है। यह फिल्म फिल्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर भले आधारित होगी, लेकिन यह उनकी बायोपिक नहीं है, सूत्रों के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है।

सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे। भारतीय सेना के उस पराक्रमी विजय रथ के खेवनहार मानेकशॉ ही थे। उनके जीवन गाथा पर मेघना गुलज़ार ने फिल्म बनाने की पेशकश की है। जिसके लिए मेघना ने रणवीर सिंह को मानेक शॉ की भूमिका का ऑफर दिया है और सूत्रों की मानें, तो रणवीर सिंह ने भी इसपर सकारात्मक रुख ज़ाहिर किया है। एक सूत्र के अनुसार, “रणवीर सिंह इस फिल्म में अभिनय करने के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने इसपर काम शुरू करने के लिए अपनी टीम को भी कह दिया है। सच बात तो ये है कि फ़िलहाल मेघना, दीपिका पादुकोण के साथ “छपाक” की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं और शायद यही कारण भी है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह को लेने का मन बनाया है।”

रणवीर सिंह की बात करें, तो वह फ़िलहाल कपिल देव की बायोपिक “83” को लेकर ख़ासा व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्ड पर कड़ी मेहनत करते हुए भी कई बार देखा गया है। हाल ही में रणवीर सिंह “गली बॉय” से भी सिनेमाघरों में छाए थे। देखा जाए, तो रणवीर सिंह के लिए आने वाला समय काफी शानदार रहने वाला है, क्योंकि उनकी फ़िल्में कतार में हैं। ऐसे में मेघना गुलज़ार के इस ऑफर के बाद से सोशल मीडिया पर रणवीर को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज होने लगी है। रणवीर सिंह से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे चैनल सिनेब्लिट्ज़ के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>