Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फिल्म 83: कपिल देव के साथ गेंदबाजी सीखते दिखे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और उनकी टीम को खुद क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू प्रशिक्षित कर रहे हैं।

Published

on

Ranveer Singh 83

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। रणवीर और उनकी टीम मैदान पर इन दिनों खूब पसीना बहा रही है। इन खिलाड़ियों को खुद क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू प्रशिक्षित कर रहे हैं। रणवीर सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर प्रैक्टिस की तस्वीरें दर्शकों के बीच साझा करते ही रहते हैं। आज उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कपिल देव की गेंदबाजी सीखते नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी 13 सदस्यीय टीम के साथ मैदान पर खूब मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान कपिल देव रणवीर सिंह को अपनी गेंदबाजी की ट्रिक दे रहे हैं। वह रणवीर सिंह से कहते हैं कि “मेरा हाथ ऐसे करके ऐसे आता था।” इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि रणवीर की टीम किसप्रकार से क्षेत्ररक्षण और कैच पकड़ने की प्रैक्टिस कर रही है।

रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखते हैं, “भारत की सबसे बड़ी जीत की अविश्वसनीय और अनकही कहानी, 10 अप्रैल 2020, गुड फ्राइडे।” कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमा घरों में दस्तक देगी। हम आपको बता दें कि फिल्म की कहानी वर्ष 1983 में भारतीय टीम के क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित है। इस फिल्म को देखने की दर्शकों में भी बेहद उत्सुकता है। अब देखना ये है कि परदे पर आने के बाद रणवीर सिंह की यह फिल्म दर्शकों पर अपना कितना छाप छोड़ती है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>